• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
108 की तत्परता से घायल युवक को मिला समय पर उपचार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 अगस्त 2026,  08:17 PM IST
  • 136
108 की तत्परता से घायल युवक को मिला समय पर उपचार

भिलाई। भिलाई निवास के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए 39 वर्षीय अमन खंडेलवाल को 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता से समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। बताया गया कि बीपी लो होने के कारण दोपहिया वाहन चलाते समय उन्होंने नियंत्रण खो दिया, जिससे वे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनके सिर पर चोट आई।

घटना की सूचना ट्रैफिक पुलिस द्वारा मिलते ही 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के पायलट योगेश देशमुख एवं ईएमटी रानू ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए घायल अमन खंडेलवाल को प्राथमिक उपचार दिया।

इसके बाद घायल को सुरक्षित रूप से सिविल अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। समय पर पहुंची 108 एंबुलेंस टीम की सक्रियता से घायल को बिना देरी के आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सकी।

आपातकालीन परिस्थितियों में 108 एंबुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया एक बार फिर लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई।

108 एंबुलेंस सेवा — हर आपात स्थिति में तत्पर।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter