दुर्ग पुलिस*इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से कॉपर केबल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 05 अपचारी बालक भी अभिरक्षा में; ₹90 हजार की चोरी की सामग्री बरामद*
▪️ *मिन्नी इंडस्ट्रियल यूनिट-93, खुर्सीपार स्थित फैक्ट्री में दीवार फांदकर प्रवेश कर कॉपर पट्टी एवं कॉपर केबल चोरी की घटना हुई थी।*
▪️ *प्रकरण में थाना खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई।*
▪️ *पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कॉपर पट्टी, वेल्डिंग मशीन एवं कॉन्टेक्टर की कॉपर केबल सहित लगभग ₹90 हजार की सामग्री बरामद की गई।*
▪️ *प्रकरण में 02 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा 05 अपचारी बालकों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 24.08.2026 की रात्रि मिन्नी इंडस्ट्रियल यूनिट-93, खुर्सीपार में हुई कॉपर केबल चोरी की घटना में थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए चोरी की सामग्री बरामद की गई।
संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25.08.2026 को प्रार्थी विक्रांत अग्रवाल द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.08.2026 की रात्रि लगभग 12:50 बजे के बाद अज्ञात व्यक्ति फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश कर कॉपर पट्टी, वेल्डिंग मशीन की कॉपर केबल, कॉन्टेक्टर की कॉपर केबल सहित अन्य सामग्री, कुल कीमत लगभग ₹90,000, चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 362/2026, धारा 305(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इंडस्ट्रियल एरिया में कॉपर केबल चोरी की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उन्हें थाना लाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उनकी निशानदेही एवं कब्जे से चोरी की गई कॉपर पट्टी, वेल्डिंग मशीन एवं कॉन्टेक्टर की कॉपर केबल सहित कुल लगभग ₹90,000 की सामग्री गवाहों के समक्ष बरामद की गई। प्रकरण में आरोपी पवन राजभर एवं बिराज निर्मलकर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया तथा 05 अपचारी बालकों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा सुनसान इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री को निशाना बनाकर रात्रि के समय दीवार फांदकर परिसर में प्रवेश किया गया तथा फैक्ट्री में उपलब्ध कॉपर पट्टी एवं कॉपर केबल आदि सामग्री चोरी कर ले जाई गई।
घटना स्थल
मिन्नी इंडस्ट्रियल यूनिट-93, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. पवन राजभर, उम्र 22 वर्ष, निवासी राम जानकी मंदिर, बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
2. बिराज निर्मलकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर, नंदईया पारा, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
3. 05 अपचारी बालक — प्रकरण में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
जप्त सामग्री
1. कॉपर पट्टी।
2. वेल्डिंग मशीन की कॉपर केबल।
3. कॉन्टेक्टर की कॉपर केबल।
4. कुल जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत ₹90,000।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि अपने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment