• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
थाना परिसरों व कार्यस्थलों तक दुर्ग पुलिस का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान,
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अगस्त 2026,  09:57 AM IST
  • 54
थाना परिसरों व कार्यस्थलों तक दुर्ग पुलिस का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान,

ईद की रैलियों, बाजारों और पार्कों से लेकर थाना परिसरों व कार्यस्थलों तक दुर्ग पुलिस का व्यापक साइबर जागरूकता अभियान, महिलाओं सहित आमजन को डिजिटल सुरक्षा की जानकारी*

▪️ *ईद के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाली गई रैलियों, बाजारों एवं पार्कों में पुलिस टीमों ने नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।*

▪️ *Chauhan Maruti Arena में आयोजित POSH Awareness Seminar में महिलाओं की सुरक्षा के साथ साइबर अपराध, Cyber Harassment एवं Digital Privacy पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।*

▪️ *पिंक पेट्रोलिंग टीमों द्वारा महिलाओं एवं आम नागरिकों को सोशल मीडिया सुरक्षा, फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन उत्पीड़न तथा डिजिटल ठगी के संबंध में जागरूक किया गया।*

▪️ *थाना परिसरों में आने वाले नागरिकों को भी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के नए तरीकों, संदिग्ध लिंक एवं फर्जी कॉल से बचने की जानकारी देकर अभियान से जोड़ा गया।*

मुख्य बिंदु

दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिलेभर में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान को केवल थाना स्तर तक सीमित न रखते हुए सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक आयोजनों, बाजारों, पार्कों, पिंक पेट्रोलिंग तथा कार्यस्थलों तक पहुंचाया जा रहा है।

संक्षिप्त विवरण

वर्तमान समय में साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। दिनांक 26.08.2026 को ईद के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाली गई रैलियों में उपस्थित नागरिकों को पुलिस टीमों द्वारा साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में सुबह एवं शाम के समय पार्कों में भ्रमण करने वाले नागरिकों तथा विभिन्न बाजार क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को भी पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान से जोड़ा गया। पिंक पेट्रोलिंग टीमों द्वारा महिला सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया सुरक्षा, फर्जी प्रोफाइल, Cyber Harassment एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।

दुर्ग जिले के विभिन्न थाना परिसरों में अपनी शिकायत अथवा अन्य कार्य से आने वाले नागरिकों को भी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा नागरिकों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नए तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की समझाईश दी जा रही है।

महिला सुरक्षा एवं सुरक्षित कार्यस्थल के लिए POSH Awareness Seminar

इसी व्यापक जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिनांक 26 अगस्त 2026 को Chauhan Maruti Arena, दुर्ग बायपास रोड, भिलाई में AMR बाल एवं महिला विकास समिति द्वारा Chauhan Maruti Arena एवं Chauhan Nexa Management के सहयोग से POSH Policy & Safe Workplace Awareness Seminar आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा के साथ-साथ POSH Act, मानवाधिकार, पुलिस सहायता तथा सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्यस्थल के संबंध में जागरूकता प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में Chauhan Automobiles एवं Chauhan Nexa में कार्यरत महिला कर्मचारियों सहित working women ने सहभागिता की। Women Raksha Team की भी सहभागिता रही।

कार्यक्रम का आयोजन पंकज कुमार मिश्रा एवं श्रीमती सरिता मिश्रा, अध्यक्ष, AMR बाल एवं महिला विकास समिति के मार्गदर्शन में किया गया।

साइबर जागरूकता सत्र

कार्यक्रम में Inspector Dr. Sankalp Rai, Nodal Cyber Officer द्वारा साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा पर विशेष जागरूकता सत्र लिया गया। उन्होंने महिला कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में व्यावहारिक जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर सावधानी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक से बचाव, OTP एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया अकाउंट की Privacy एवं Digital Security मजबूत रखने के संबंध में समझाईश दी।

इसके साथ ही Cyber Harassment, Fake Profile, Online Fraud एवं अन्य साइबर अपराधों की स्थिति में समय पर शिकायत करने की आवश्यकता के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में महिलाओं की सुरक्षा केवल भौतिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि Digital Safety एवं Cyber Awareness भी महिला सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

महिला सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता

कार्यक्रम में DSP Bharti Markam द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।

Adv. Rekha Singh द्वारा POSH Act, महिलाओं के कानूनी अधिकार, शिकायत एवं निवारण प्रक्रिया तथा कार्यस्थल पर महिलाओं को उपलब्ध कानूनी संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई।

Saraswati Dhaneshwar द्वारा मानवाधिकार एवं कार्यस्थल पर सम्मान और गरिमा के संबंध में तथा RPF Inspector Taruna Sahu द्वारा working women के दृष्टिकोण से सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों द्वारा प्रश्नोत्तर एवं संवाद में सक्रिय सहभागिता की गई तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्यस्थल के निर्माण के लिए Safe Workplace Commitment/Pledge लिया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (साइबर अपराध करने का तरीका)

साइबर अपराधियों द्वारा सामान्यतः फोन कॉल, सोशल मीडिया, मैसेजिंग एप अथवा फर्जी लिंक के माध्यम से नागरिकों से संपर्क कर स्वयं को बैंक, पुलिस, शासकीय विभाग, कंपनी अथवा अन्य विश्वसनीय संस्था का प्रतिनिधि बताकर विश्वास में लिया जाता है। इसके बाद OTP, PIN, Password, CVV, बैंकिंग विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी प्राप्त कर आर्थिक ठगी की जाती है। कुछ मामलों में फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर Cyber Harassment अथवा अन्य प्रकार की धोखाधड़ी भी की जाती है।

सराहनीय कार्य

साइबर जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों, पिंक पेट्रोलिंग टीमों तथा साइबर संबंधी कार्यों से जुड़े पुलिस स्टाफ द्वारा सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक आयोजनों, बाजारों, पार्कों एवं थाना परिसरों में नागरिकों से सीधे संवाद कर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

POSH Awareness Seminar के आयोजन में AMR बाल एवं महिला विकास समिति, Chauhan Automobiles, Chauhan Nexa Management, Women Raksha Team तथा सभी प्रतिभागियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क एवं जागरूक रहें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, PIN, Password, CVV, बैंकिंग विवरण अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक, QR कोड, फर्जी कॉल एवं अनजान मोबाइल एप से सावधान रहें।

महिलाएं सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सीमित रखें तथा फर्जी प्रोफाइल, Cyber Harassment अथवा ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असम्मानजनक व्यवहार की स्थिति में उपलब्ध POSH/ICC एवं उचित शिकायत तंत्र का उपयोग करें।

साइबर ठगी होने की स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें तथा नजदीकी पुलिस थाना या संबंधित साइबर पुलिस इकाई को सूचना दें। समय पर सूचना मिलने से आवश्यक कार्रवाई एवं राशि की रिकवरी में सहायता मिल सकती है।

दुर्ग पुलिस का संदेश — साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता, सतर्कता और समय पर शिकायत 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter