• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
महापौर अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को बांधी राखी, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 अगस्त 2026,  10:54 AM IST
  • 192
महापौर अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को बांधी राखी, रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन पर महापौर ने की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना,

दुर्ग,  भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचकर उन्हें रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मंत्री गजेंद्र यादव को राखी बांधते हुए उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान को और मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व परिवार और समाज में रिश्तों की मिठास एवं अपनत्व का संदेश देता है।

रक्षाबंधन पर महापौर ने की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

इस अवसर पर महापौर ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता जीवनभर प्रेम और विश्वास से जुड़ा रहता है। 

उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व मंत्री गजेंद्र यादव के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सफलता लेकर आए तथा वे सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें,मंत्री गजेंद्र यादव ने भी महापौर श्रीमती अलका बाघमार का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter