• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
बिलासपुर में मारपीट-पत्थरबाजी पर सियासत : बैज बोले- रक्षाबंधन पर हिंसा ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल, प्रदेश में बढ़ रहा अपराध
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2026,  11:01 PM IST
  • 45
बिलासपुर में मारपीट-पत्थरबाजी पर सियासत : बैज बोले- रक्षाबंधन पर हिंसा ने खोली कानून-व्यवस्था की पोल, प्रदेश में बढ़ रहा अपराध

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब प्रशिक्षण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है। आगामी 30 अगस्त से 1 सितंबर तक बस्तर संभाग में तीन दिवसीय संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत जगदलपुर से होगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने जगदलपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के प्रशिक्षण अभियान का पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया। अब दूसरे चरण में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

 

बस्तर से शुरू होगा पांचों संभागों में प्रशिक्षण अभियान
दीपक बैज ने बताया कि संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रदेश के सभी पांच संभागों में किया जाएगा। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से हो रही है। तीन दिवसीय शिविर में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मास्टर ट्रेनर मौजूद रहेंगे, जो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी एक दिन पहले जगदलपुर पहुंचेंगे। संभाग स्तरीय प्रशिक्षण के बाद कांग्रेस की ओर से मंडल अध्यक्षों और बूथ स्तर के अध्यक्षों के लिए भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

 

बिलासपुर की घटना पर भाजपा सरकार को घेरा
वहीं, बिलासपुर में गुरुवार शाम दो गुटों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी की घटना को लेकर दीपक बैज ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पर्व के दिन दो गुटों के बीच हिंसक झड़प होना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। दीपक बैज ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति के कारण आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter