• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
नेपाल बाढ़ त्रासदी: सैलाब के रास्ते जो आया बह गया, लेकिन चट्टान की तरह खड़ा रहा ये घर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 अगस्त 2026,  11:35 PM IST
  • 103
Nepal Flash Flood: नेपाल बाढ़ त्रासदी के बीच एक हरे रंग का मकान तेज सैलाब में भी खड़ा रहा। घर में फंसे परिवार के सुरक्षित बचने का दावा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

नेपाल बाढ़ त्रासदी: नेपाल में आई भयानक अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने भारी तबाही मचाई है। तेज बहाव में घर, सड़कें और इमारतें बह गईं, लेकिन इस तबाही के बीच एक हरा मकान चट्टान की तरह खड़ा रहा। इस घर से जुड़े वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। राहत की बात यह है कि घर में फंसे परिवार के सुरक्षित होने का दावा भी सामने आया है।

नेपाल बाढ़ में बहती इमारतों के बीच खड़ा रहा हरा घर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नेपाल में बाढ़ का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है। मटमैले और तेज बहाव वाले पानी में कई इमारतें और मलबा बहते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक हरे रंग का मकान चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा दिखाई देता है।

वीडियो में आसपास की संरचनाएं बाढ़ की तेज धार में क्षतिग्रस्त होती या बहती नजर आती हैं, लेकिन यह मकान अपनी जगह पर खड़ा रहता है। घर के अंदर एक परिवार के फंसे होने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए।

यहां देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो 

 

परिवार के सुरक्षित होने की खबर से मिली राहत
बाढ़ के बीच घर के टिके रहने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने परिवार के लिए प्रार्थना शुरू कर दी। बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में दावा किया गया कि घर में फंसा परिवार सुरक्षित बच गया है।

इस घटना ने लोगों के बीच मजबूत निर्माण और आपदा के दौरान सुरक्षित संरचनाओं को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। एक यूजर ने लिखा कि इतनी ताकतवर बाढ़ के बावजूद घर का खड़ा रहना मजबूत निर्माण की अहमियत दिखाता है। वहीं, दूसरे यूजर्स ने मकान बनाने वाले की तारीफ करते हुए उसे सलाम किया।

सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो ने नेपाल बाढ़ की भयावहता के साथ-साथ एक परिवार के सुरक्षित बचने की उम्मीद भरी कहानी भी सामने रखी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter