‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान का लक्ष्य नशा मुक्त युवा और नशा मुक्त भारत : सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 137वें एपिसोड का श्रवण दुर्ग जिले में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों द्वारा किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने विद्युत नगर स्थित अपने निवास, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने बूथ क्रमांक 221 केलाबाड़ी, विधायक श्री ललित चंद्राकर ने रिसाली नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 के बूथ क्रमांक 121 तथा महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 60 नेपाली बस्ती में कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘मन की बात’ में किए गए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान का लक्ष्य स्पष्ट है—नशा मुक्त युवा और नशा मुक्त भारत। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति को प्रभावित नहीं करती, बल्कि इसके दुष्परिणाम पूरे परिवार और समाज को भी झेलने पड़ते हैं। युवाओं की ऊर्जा देश के विकास में लगे, इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में अपनी भूमिका निभानी होगी।
श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने युवाओं, विद्यार्थियों, कलाकारों, संगीतकारों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशे के खिलाफ प्रभावी संदेश देने वाले गीत, नाटक, स्लोगन और रचनात्मक सामग्री तैयार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के ऐसे रचनात्मक प्रयास युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव है, इसलिए हम सभी को मिलकर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता का संकल्प लेना चाहिए।
मन की बात श्रवण करने वालों में महामंत्री दिलीप साहू विनोद अरोरा,उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, सरिता मिश्रा, हर्षा चंद्राकर,मनोज सोनी, अशोक राठी,राजीव पांडेय, मंत्री गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, हिमा साहू शैलेंद्री मांडवी, नवीन पवार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा , मन की बात कार्यक्रम प्रभारी संतोष सोनी, सह प्रभारी लोकमणी चंद्राकर, कंचन सिंह ,मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी संजय सेंगर सोशल मीडिया, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी मदन बढई,सह प्रभारी जय श्री राजपूत, संवाद प्रभारी राजेश राजपूत, सह प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर सूचना प्रभारी संजय शुक्ला, सह प्रभारी प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, मंडल भाजपा प्रभारी विनायक नातू वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, ,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका ,संस्कृति वर्मा ,आयुषी पांडेय, हिमांशु सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, तृप्ति चंद्राकर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, तेखन सिन्हा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खेमलाल देशलहरे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक नितेश शर्मा, शिव निषाद जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ, दिनेश मिश्रा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ विजय ताम्रकार आरटीआई प्रकोष्ठ जिला संयोजक अबीर गोयल जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मनोज ठाकरे जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, कमलेश फेकर ,कौशल साहू, बंटी चौहान, मनमोहन शर्मा, शीतला ठाकुर, रानी बंछोर, ज्योति प्रकाश सिन्हा, राजू जंघेल ,अनुपम साहू, बीरबल पटेल ,लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, रहे|
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment