• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
'जेलर 2' की रिलीज डेट हुई कन्फर्म, रजनीकांत के नए पोस्टर के साथ सामने आई तारीख
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2026,  12:09 AM IST
  • 106
रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिलीज टलने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया है। जानिए कब आएगी रजनकांत की मच अवेटेड फिल्म।

सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस उनकी आगमी फिल्म 'जेलर 2' के इंताजर में हैं। लंबे समय से फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों के बीच मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी

प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए अपने दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रजनीकांत का इंटेंस लुक और हाथ में बंदूक उनके किरदार की दमदार वापसी का संकेत दे रहा है। पोस्टर के साथ एक बार फिर 15 अक्टूबर 2026 की रिलीज डेट की पुष्टि की गई है।

‘Jailer 2’ की रिलीज में नहीं हुआ बदलाव
पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग की जा सकती है और इसी वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है। इन रिपोर्ट्स के बाद फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर असमंजस की स्थिति थी।

हालांकि, मेकर्स के नए पोस्टर ने इन सभी अटकलों पर ब्रेक लगा दिया है और साफ कर दिया है कि ये फिल्म ‘15 अक्टूबर 2026’ को दशहरा के मौके पर ही रिलीज होगी।

Ala Bolelo’ गाना हुआ रिलीज
मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पहले ही कर दी है। फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर जारी होने के बाद हाल ही में ‘अला बोलेलो’ गाना भी रिलीज किया गया, जिसमें अभिनेत्री शमना कासिम की स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिली।

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी बड़ी है। रजनीकांत के साथ राम्या कृष्णन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, मिर्ना मेनन, योगी बाबू और जाफर सादिक जैसे कलाकारों की वापसी की चर्चा है। इसके अलावा कुछ अन्य कलाकारों के भी फिल्म का हिस्सा होने की खबरें हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter