• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
साईं बाबा एक्टर के इलाज के लिए रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, कार्तिक ने की मदद, चुकाया लाखों का मेडिकल बिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 सितम्बर 2026,  12:13 AM IST
  • 106
साईं बाबा एक्टर के इलाज के लिए रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, कार्तिक ने की मदद, चुकाया लाखों का मेडिकल बिल

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में साईं बाबा के किरदार से खास पहचान बनाने वाले अभिनेता सुधीर दलवी बीते साल गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर चुके हैं। अक्टूबर 2025 में उन्हें सेप्सिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण इतना गंभीर था कि उनकी हालत को जानलेवा बताया गया और उन्हें लंबे समय तक इलाज के लिए अस्पताल में रहना पड़ा।

इस मुश्किल दौर में इलाज का बढ़ता खर्च उनके परिवार के लिए बड़ी चिंता बन गया था। हालांकि, जब इंडस्ट्री में सुधीर दलवी की आर्थिक स्थिति और मेडिकल बिलों की जानकारी पहुंची तो कई लोगों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। सुधीर की पत्नी सुहास दलवी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने परिवार की आर्थिक मदद की।

अस्पताल से घर लौटे सुधीर दलवी
सुधीर दलवी अब अस्पताल से घर वापस आ चुके हैं और धीरे-धीरे स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उनकी पत्नी ने 'बॉलीस्पाइस' से बातचीत में बताया कि अभिनेता अभी भी चलने के लिए वॉकर का सहारा लेते हैं। बीमारी के बाद उनकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है, लेकिन घर लौटने की खुशी उनके लिए सबसे बड़ी बात है।

sudhir dalvi
 

सुहास दलवी ने बताया कि अस्पताल में लंबे समय तक रहना न केवल आर्थिक रूप से मुश्किल था, बल्कि मरीज के लिए अस्पताल का माहौल भी काफी तनावपूर्ण और डरावना हो सकता है। घर लौटने के बाद परिवार को कुछ राहत मिली है।

जब मेडिकल बिल चुकाना मुश्किल हुआ, तब इंडस्ट्री ने बढ़ाया मदद का हाथ
सुधीर दलवी की पत्नी के अनुसार, जब यह खबर सामने आई कि परिवार के लिए अस्पताल के लगातार बढ़ते बिलों का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है, तब फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने आर्थिक सहायता की।

उन्होंने आगे बताया कि कई बॉलीवुड एक्टर उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा, "जब यह खबर फैली कि हम अस्पताल का बिल नहीं भर पा रहे हैं, तो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग आर्थिक मदद के लिए आगे आए। मुझे तुरंत सभी के नाम याद नहीं आ रहे हैं, लेकिन कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और अक्षय कुमार मदद करने वालों में सबसे पहले थे। फिल्म इंडस्ट्री और उसके बाहर से भी बहुत से लोग मदद के लिए आए। मेरे पति साईं बाबा का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए बहुत सारे साईं भक्त भी मदद के लिए आगे आए। कौन कहता है कि लोग पत्थर दिल हो गए हैं? मेरे पति की बीमारी के दौरान लोगों का प्यार और दरियादिली वाकई दिल को छू लेने वाली थी।"

करीब 10 लाख रुपये तक पहुंचा इलाज का खर्च
रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर 2025 में गंभीर संक्रमण के बाद सुधीर दलवी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संक्रमण का असर उनके जोड़ों और चलने-फिरने की क्षमता पर भी पड़ा, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक ICU में रहना पड़ा।

इलाज का खर्च करीब 10 लाख रुपये तक पहुंच गया था और आगे यह राशि 15 लाख रुपये से अधिक होने की आशंका जताई गई थी। दिसंबर 2025 में श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से भी सुधीर दलवी के इलाज के लिए कथित तौर पर 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

फिलहाल सुधीर दलवी घर पर हैं और रिकवरी कर रहे हैं। गंभीर बीमारी के बाद उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और परिवार इस मुश्किल दौर में उनके साथ खड़ा है


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter