• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
दुर्ग नगर निगम नई आयुक्त लीना कोसम ने संभाली निगम की कमान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 सितम्बर 2026,  03:02 PM IST
  • 404
दुर्ग नगर निगम नई आयुक्त लीना कोसम ने संभाली निगम की कमान

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम को नई आयुक्त मिल गई हैं। आईएएस अधिकारी लीना कोसम (2020 बैच) ने आज नगर निगम दुर्ग पहुंचकर आयुक्त पद का कार्यभार संभाल लिया है।

राज्य शासन द्वारा 18 अगस्त 2026 को किए गए प्रशासनिक फेरबदल में लीना कोसम को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया था। 

कार्यभार संभालने के बाद अब शहर की सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व वसूली, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मामलों में नई आयुक्त की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उनके पदभार ग्रहण करने से निगम में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक व्यवस्था को स्थायित्व मिलने की उम्मीद है।

पहली बार आईएएस अधिकारी को निगम की कमान

लीना कोसम की नियुक्ति को दुर्ग नगर निगम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आईएएस अधिकारी के रूप में उनके नेतृत्व में निगम की कार्यप्रणाली में प्रशासनिक कसावट और विकास कार्यों में तेजी की उम्मीद शहरवासियों को है। 

अब देखना होगा कि नई आयुक्त शहर की लंबित समस्याओं और निगम के सामने मौजूद प्रशासनिक चुनौतियों को किस तरह प्राथमिकता देकर आगे बढ़ाती हैं।

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter