• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
वार्ड 55 पुलगांव में 78.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 सितम्बर 2026,  01:57 PM IST
  • 176
महापौर अलका बाघमार ने किया आर.सी.सी. नाली, रिटेनिंग वॉल एवं पहुंच मार्ग निर्माण का शुभारंभ महापौर ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं, नागरिकों ने जताया आभार

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव में आज महापौर अलका बाघमार ने कुल 78.08 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद अश्वनी निषाद, पार्षद रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, लोकेश्वरी ठाकुर, एल्डरमेन अनूप सोनी सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।Image after paragraph

भूमिपूजन के तहत बजरंग चौक हनुमान मंदिर से विदेश साहू के घर तक 7.50 लाख रुपये की लागत से आर.सी.सी. नाली एवं पुलिया निर्माण, गोकुल नगर स्थित तालाब में 48.18 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण तथा गोकुल नगर मुख्य मार्ग से सी. एंड डी. प्लांट स्थल तक 22.40 लाख रुपये की लागत से पहुंच मार्ग निर्माण कार्य शामिल हैं।

नागरिकों से रूबरू होकर सुनी समस्याएं

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान महापौर अलका बाघमार ने वार्डवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। नागरिकों ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित अपनी बातें महापौर के समक्ष रखीं। महापौर ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।

विकास कार्यों से क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुविधा

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की आवश्यकता और प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 55 में नाली, पुलिया, तालाब की रिटेनिंग वॉल और पहुंच मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा आवागमन और जल निकासी की व्यवस्था में भी सुधार होगा। 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों ने विकास कार्यों के भूमिपूजन के लिए महापौर अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter