• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 सितम्बर 2026,  05:48 PM IST
  • 106
मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित

किराये के मकानों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा अपना घर, निगम ने जारी की सूचना,

-दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता, आवास आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा

-प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन मांगे गए

दुर्ग/ /नगर पालिक निगम दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित "मोर मकान–मोर आस" योजना के तहत नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों के आवंटन हेतु पात्र हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य किराये के मकानों में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वयं का आवास उपलब्ध कराना है।

नगर निगम द्वारा गोकुल नगर, मॉ कर्मा हाइट्स एवं सरस्वती नगर परियोजनाओं में कुल 777 आवासों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। पात्र हितग्राही निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर निगम के डेटा सेंटर, सेंट्रल लाइब्रेरी स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा से आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।योजना के तहत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को शासन के नियमानुसार प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। भूतल के आवासों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर तथा शेष आवासों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। 

आवेदकों को निर्धारित पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

नगर निगम प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ प्राप्त करें। आवास आवंटन से संबंधित विस्तृत जानकारी नगर निगम दुर्ग के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

योजना स्थल का नाम - गोकुल नगर पुलगाव 

भूतल - 103

रिक्त आवास की संख्या अन्य - 196

कुल - 299

योजना स्थल का नाम -माँ कर्मा हाईट्स बोरसी

भूतल - 12

रिक्त आवास की संख्या अन्य - 30

कुल - 42

योजना स्थल का नाम - सरस्वती नगर 

भूतल – 63

रिक्त आवास की संख्या अन्य - 339

कुल रिक्त आवास - 565

कुल योग - 743

भूतल - 178

रिक्त आवास की संख्या अन्य -565

कुल टोटल आवास की सँख्या -743 है।जन संपर्क/राजू बक्शी


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter