• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 सितम्बर 2026,  09:28 PM IST
  • 133
शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

अधूरे पीएम आवास, बिजली, सफाई, पेयजल और आवारा मवेशियों की समस्या उठाई; 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग

Image after paragraph


दुर्ग। शहर में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने निगम आयुक्त श्रीमती लीना कोसम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मूलभूत सुविधाओं और निगम की कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त को अवगत कराया कि शहर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम की कार्यप्रणाली की स्थिति ऐसी हो गई है कि विपक्षी पार्षदों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के पार्षद भी अपने वार्डों की समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बिजली, पानी, सफाई और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने, शहर की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने, कचरा निष्पादन एवं साफ-सफाई व्यवस्था नियमित करने, बार-बार उत्पन्न हो रहे जल संकट का स्थायी समाधान कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित प्रबंधन की मांग की।
इसके अलावा चंडी मंदिर से उरला, गया नगर, रामनगर होते हुए राम मैरिज गार्डन तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क के तत्काल नवनिर्माण की मांग भी की गई। इस संबंध में ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधीश एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता को भी सौंपे जाने की जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को सुनने के बाद निगम आयुक्त श्रीमती लीना कोसम ने संबंधित विषयों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष विजयंत पटेल, संगठन प्रभारी महामंत्री रायसिंह दीकोला, पार्षद संगीता सोनी, दीपक साहू, हामिद खोखर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, गुरदीप सिंह भाटिया, सुनीत घोष, देव सिन्हा, मनीष सोनवानी, निखिल खिचड़िया, अमोल जैन, भीमसेन पासी अली, चिराग शर्मा, गौरव उमरे, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter