• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक 22-23 सितंबर को मुरैना में
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 सितम्बर 2026,  04:51 PM IST
  • 87
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक 22-23 सितंबर को मुरैना में होगी। बैठक में 24 जिलों के 238 प्रतिनिधि संगठनात्मक, शैक्षणिक और विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की कार्ययोजना भी तैयार होगी।

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मध्यभारत प्रांत की प्रांत कार्यकारिणी बैठक 22 और 23 सितंबर 2026 को मुरैना में आयोजित होगी। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों, शैक्षिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में मध्यभारत प्रांत के 24 जिलों से 238 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रांत कार्यकारिणी बैठक से पहले 21 सितंबर को प्रांत नगर मंत्री कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्घाटन अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को मीडिया, सोशल मीडिया, आंदोलन, भाषण, बैठक, कैंपस वर्किंग सहित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

सदस्यता अभियान से छात्रसंघ चुनाव तक होगी चर्चा

प्रांत कार्यकारिणी बैठक में सदस्यता अभियान, संगठनात्मक विश्लेषण, शैक्षणिक एवं वर्तमान परिदृश्य, आयाम गतिविधियों, परिसर कार्य और छात्रसंघ से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आंदोलनों, विद्यार्थी हुंकार अभियान, छात्रावास सर्वेक्षण अभियान, केंद्रीय प्रवास तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रवास की समीक्षा भी की जाएगी।

बैठक में विभाग अभ्यास वर्ग, युवा सम्मेलन, मिशन साहसी, शिक्षा विषय पर राउंड टेबल डिस्कशन, विमर्श, सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप तंत्र रचना तथा जिला छात्र सम्मेलन जैसे विषय भी चर्चा के प्रमुख केंद्र रहेंगे।

आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर मंथन

अभाविप की आगामी गतिविधियों को लेकर भी बैठक में कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रस्तावित कार्यक्रमों में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विकास चेतना सप्ताह और 1 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह शामिल हैं।

इसके अलावा 28 अक्टूबर को भगिनी निवेदिता जयंती, 29 अक्टूबर को कार्तिक उरांव जयंती, 19 नवंबर को स्त्री शक्ति दिवस, 26 नवंबर को संविधान दिवस और 6 दिसंबर को सामाजिक समरसता दिवस को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

कई सामाजिक और शैक्षणिक विषयों पर भी चर्चा

बैठक में आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष के 50 वर्ष, बांग्लादेशी घुसपैठ और SIR सहित विभिन्न सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर भी चर्चा प्रस्तावित है।

इसके साथ ही वंदे मातरम् के 150 वर्ष, स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम और संत रविदास जी की 650वीं जयंती से जुड़े अभियानों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव और विभिन्न शैक्षणिक आंदोलनों को लेकर संगठन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा होगी।

24 जिलों के 238 प्रतिनिधि होंगे शामिल

अभाविप मध्यभारत प्रांत के मंत्री केतन चतुर्वेदी ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद मुरैना में प्रांत कार्यकारिणी बैठक आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि बैठक में मध्यभारत प्रांत के 24 जिलों से 238 प्रतिनिधि शामिल होंगे।

प्रतिनिधि विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन की आगामी दिशा को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

बैठक में शामिल होने के लिए मुरैना पहुंचे अभाविप प्रतिनिधियों का नगर के सामाजिक बंधुओं, पूर्व कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter