• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
ताज़ा समाचार और भी
ग्रीष्मकालीन वेतन भुगतान की मांग, स्कूल सफाई कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 सितम्बर 2026,  11:00 AM IST
  • 525
ग्रीष्मकालीन वेतन भुगतान की मांग, स्कूल सफाई कर्मचारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ, जिला दुर्ग ने स्कूल सफाई कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन माह मई एवं जून के वेतन भुगतान की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2011 से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मई और जून माह का भुगतान मिलता रहा है। हालांकि, इस वर्ष अभी तक संबंधित ब्लॉकों में उक्त अवधि के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि जिले के सभी संबंधित ब्लॉकों में मई माह के लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान कराया जाए। साथ ही कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूल सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं और समय पर वेतन भुगतान उनका अधिकार है। उन्होंने विभाग से मामले में जल्द पहल करने की मांग की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter