• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 सितम्बर 2024,  11:01 AM IST
  • 224
छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कब से थमेगा बारिश का दौर? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का मौसम बना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई हिस्सों में हल्की से मध्यम या भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिलों में अधिकांश स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सरगुजा, जशपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, रायगढ़, कोरबा जिलों में विभिन्न स्थानों पर गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Image after paragraph

मौसम विभाग की मानें छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर तक झमाझम बारिश होती रहेगी। सूबे में 18 सितंबर से बारिश कम होती जाएगी। राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़े के मुताबिक, सूबे में बीते एक जून से अब तक 1077.9 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।

@GI@

Racing


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter