• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
पतंग दुकानों की अब खैर नही, चायनीज व नाइलोन डोर बेचा तो होगी सीधे कार्रवाही
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 दिसम्बर 2024,  07:22 PM IST
  • 470

पतंग विक्रेताओं की दुकान की चैकिंग,चाइना डोर बेचते मिले, नगर निगम ने किया जब्त
दुर्ग
। नगर पालिक निगम सीमा  अंतर्गत पतंग विक्रेता की दुकानों पर चलाया चैकिंग अभियान। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के आदेश पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश एवं राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के मार्गदर्शन में निगम प्रशासन राजस्व विभाग टीम की टीम एक्शन में आया।
मौके पर शहर के पतंग दुकानों पर आकस्मिक पहुंच जांच की, पतंग दुकानों से चायनीज व नाइलोन का मांझा (डोर)जब्त कर कार्रवाही किया जा रहा है।निगम प्रशासन की कार्रवाही से दुर्ग शहर में अब नायलॉन चाइनीज मांझा का कहर नही रहेगा है।

Image after paragraph

निगम टीम शहर क्षेत्र के बाजार क्षेत्रो सहित गली मोहल्ले में घूम-घूमकर दुकानों में जाकर नायलॉन चाइनीज मांझा की चैकिंग कर रही है, चैकिंग के दौरान जिस दुकान में अगर चाइनीज मांझा पाए जाते, तत्काल जब्त के साथ जुर्माना की कार्रवाही की जा रही है। बता दे कि दो दिन पूर्व चायनीज मांझे से एक 36 वर्ष व्यक्ति की चाइना डोर से गला कट जाने के बाद उन्हें भिलाई स्थित स्पर्श अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया. दो दिन आईसीयू में मौत से जंग जीतने के बाद युवक अभी खतरे से बाहर है।जानकारी के मुताबिक युवक की हालत सामान्य है। हादसे के बाद कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा सभी जिले के निकाय क्षेत्र के पतंग विक्रेता दुकानों में जाँच करने के आदेश दिये गए हैं। उन्होंने कहा चायनीज मांझे बिक्री जहाँ भी हो रही है ज़ब्ती करें।
आगामी दिनों मे पतंगों का त्यौहार मकर संक्रांति मनाया जाएगा। इसके चलते पतंग अभी से उड़ाई जा रही है। ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी बाजार में चायना डोर के विक्रय पर प्रतिबंध है। 
निगम प्रशासन पतंग विक्रेताओं के पास पहुंचकर चेकिंग कर रहे हैं कि कहीं चायना डोर तो नहीं बिक रही। पतंग बेचने वाले व्यापारियों की दुकानों के अंदर चेकिंग की जा रही हैऔर व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि अगर चाइना डोर बेचते हुए पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों को समझाइस दिया गया चाइनीस मांझा एवं नॉट फॉर सेल मंजा,  इंडस्ट्रीज युस धागा का उपयोग न करने का समझाइश दिया गया एवं आगामी गुमास्ता कैंसिल कर दुकान को सील बंद की प्रक्रिया की जावेगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter