• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
28 सितंबर के विरोध मार्च को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ली जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक, दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता काला कपड़ा पहनकर होंगे शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 सितम्बर 2026,  10:39 PM IST
  • 276
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल एवं मुकेश चंद्रकार हुवे शामिल


दुर्ग।  28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर आज देशभर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ऑनलाइन बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर शामिल हुए।Image after paragraph
बैठक में 28 सितंबर को होने वाले विरोध कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में दुर्ग जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे 28 सितंबर को काला कपड़ा पहनकर विरोध मार्च में शामिल हों और लोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
28 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे राजीव भवन, दुर्ग से विरोध मार्च प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगा। मार्च के समापन के पश्चात पुतला दहन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस नेतृत्व ने सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, सेक्टर-बूथ पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर राजीव भवन, दुर्ग पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter