रायपुर। राजधानी रायपुर की 16 वर्षीय हर्षिका सौंधी ने आर्ना फाउंडेशन, ब्यूटी आइकॉन इंडिया एवं ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन-7 में मिस कैटेगरी का विजेता खिताब हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। ललित महल में डॉ. रूना शर्मा के आयोजन में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
हर्षिका इससे पहले भी कई पेजेंट शो में हिस्सा लेकर विभिन्न ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2026 डॉ. अनुष्का सोन, विनीता मलिक, सैबी सूरी सहित बॉलीवुड और फैशन जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल थीं।
प्रतियोगिता के दौरान हर्षिका ने ट्रेडिशनल, क्रिएटिव और गाउन राउंड में प्रभावी प्रदर्शन किया। विशेष रूप से उनके क्रिएटिव राउंड की प्रस्तुति सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव, अवसरों की समानता, शिक्षा में पारदर्शिता तथा विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपनी प्रस्तुति का आधार बनाया। इसके माध्यम से उन्होंने शिक्षा में विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास के महत्व का संदेश दिया।
हर्षिका दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS), रायपुर में कक्षा 11वीं ह्यूमैनिटीज की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ ही वे पेजेंट और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं। आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति स्पष्ट सोच रखने वाली हर्षिका भविष्य में मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। उनका उद्देश्य तनाव, चिंता तथा अन्य मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे युवाओं की सहायता करना है।
हर्षिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता शत्रुघ्न सौंधी, माता डॉ. सुजाता सौंधी और पूरे परिवार को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है। हर्षिका की उपलब्धि से परिवार के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment