• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
दुर्ग में जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, परीक्षा दे रहे 3 बच्चे घायल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2026,  09:47 AM IST
  • 246
दुर्ग में जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, परीक्षा दे रहे 3 बच्चे घायल

गनियारी के शासकीय हाईस्कूल में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान हादसा, छात्रा के सिर में आई गंभीर चोट, प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

दुर्ग। जिले के रमसड़ा क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 1:15 बजे परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के ऊपर अचानक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे में कक्षा 10वीं की छात्रा प्रीति ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है। छात्रा के सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter