• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
पद्मनाभपुर निवासी अनिल लुनिया की कार में अचानक लगी आग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 सितम्बर 2026,  07:12 AM IST
  • 114
पद्मनाभपुर निवासी अनिल लुनिया की कार में अचानक लगी आग, मौके पर पहुंचे अरुण वोरा

दुर्ग। पद्मनाभपुर निवासी अनिल लुनिया कहीं जा रहे थे, तभी अचानक उनकी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि कार की फ्यूल टंकी में पेट्रोल भरा हुआ था, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका थी।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा, पार्षद  लीलाधर पाल, राजेश शर्मा सहित अन्य लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
अरुण वोरा ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली तथा आग लगने के कारणों के संबंध में भी जानकारी ली। समय पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग को नियंत्रित कर लिया गया


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter