रैली निकालकर साइंस कॉलेज के पास दिया धरना, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को दुर्ग संभाग के शासकीय कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पहले रैली निकाली और इसके बाद साइंस कॉलेज के पास धरना देकर शासन के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। संभाग स्तरीय इस आंदोलन में दुर्ग संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी शामिल हुए।
कर्मचारियों ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों, लंबित महंगाई भत्ते सहित कर्मचारियों-अधिकारियों की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। धरना स्थल पर कर्मचारियों ने शासन की ओर से किए गए वादों एवं घोषणाओं को पूरा करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के उपरांत कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर, दुर्ग के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने तथा शासन द्वारा किए गए वादों और घोषणाओं को पूरा करने की मांग की गई। आंदोलन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर कर्मचारियों में असंतोष है। शासन को कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री विजय लहरे, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप बाबा चौहान, दुर्ग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव , जिला सचिव शिवदयाल घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में शासकीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment