दुर्ग। शासकीय आर.एस.आर. रूंगटा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, दुर्ग में 1 अक्टूबर 2026 को रेड रिबन क्लब के वार्षिक शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के अंतर्गत आनंद शिक्षण संस्थान, दुर्ग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, सुरक्षित व्यवहार और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में आनंद शिक्षण संस्थान, दुर्ग की प्रोजेक्ट मैनेजर डॉली सिंह एवं मास्टर ट्रेनर मनीष सिन्हा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से जागरूकता अभियानों से जुड़कर समाज के विभिन्न वर्गों तक सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की प्रभारी एवं कार्यक्रम संचालक फरहा परवीन सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण समाप्त करने, संवेदनशील, मानवीय एवं समानतापूर्ण व्यवहार अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूजा महल्होत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, रेड रिबन क्लब के छात्र-छात्राओं एवं अन्य संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में इससे प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और भेदभाव रहित व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment