
दुर्ग। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी, राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट इन्दरजीत सिंह खालसा जी के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इण्डोर स्टेडियम रायपुर में किया गया। इस आयोजन में सम्मिलित होने जिला संघ दुर्ग के अध्यक्ष अशोक देशमुख, जिला उपाध्यक्ष सुनिता संजय बोहरा,जिला मुख्य आयुक्त स्काउट जीत यादव , जिला शिक्षा अधिकारी सह पदेन जिला कमिश्नर स्का. जगजीत सिंह धीर, जिला आयुक्त गाइड वर्षा ठाकुर जी के मार्गदर्शन में तथा जिला संगठन आयुक्त बालक दास राऊत के नेतृत्व में दुर्ग जिले से एक हजार स्काउट- गाइड, रोवर- रेंजर्स एवं नोडल अधिकारी प्रभारी शिक्षक शिक्षिका सहित प्रार्थाना सभा सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये अमीता हरमुख जिला संगठन आयुक्त गाइड, दुर्गेश शुक्ला नोडल अधिकारी विकासखंड धमधा से देवेन्द्र कुमार देवांगन , नोडल अधिकारी,विकासखंड सचिव धमधा एवं विकासखंड सचिव , तथा नोडल अधिकारी पाटन से ललित बिजौरा जी के सराहनीय प्रयास से जिले के स्काउटर एवं गाइडर ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर विश्व अहिंसा दिवस पर सर्व धर्म प्रार्थना कर विश्व शांति और अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में महती योगदान दिया। इस कार्यक्रम आयोजन में नेहा उपाध्याय, पार्वती साहू, रेखा रानी मिश्रा, मनोरमा पाण्डेय, कल्पना शुक्ला, मृदुला शरण, प्रेमलता योगी ,नागेश्वरी,नारायनी, पूजा साहू, मनिषा पटनायक, अंजलि बोस,किरण एक्का, दिक्षा तिवारी, दुग्धा परवीन,तथा स्काउटर विभाग से ईश्वरी प्रसाद साहू, मोहन लाल साहू, पारस रात्रे, दीपक साहू,अनिल चौधरी, अनिल साहू, ए. अमृत राव सोनी, भुनेश्वर जंघेल, दूधेलाल यादव, सितेश्वर, संदीप ठाकुर, प्रमोद कुर्रे,सभी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन में महती भूमिका निभाने पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर जी ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पूरे टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment