दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कर विकास कार्य का किया शुभारंभ
रिसाली। वार्ड क्रमांक 25 के आशीष नगर पश्चिम में स्थानीय नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। सड़क नंबर 04 में 22 लाख 36 हजार रुपये की लागत से शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (हमर क्लीनिक) के नवीन भवन का निर्माण किया जाएगा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भूमिपूजन कर भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
हमर क्लीनिक के निर्माण से वार्डवासियों को अपने क्षेत्र में ही सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे विशेष रूप से माताओं, बहनों, बुजुर्गों सहित क्षेत्र के अन्य नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सरकार का संकल्प हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना और प्रत्येक परिवार के स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं को गांव-गली और वार्ड स्तर तक पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमर क्लीनिक के माध्यम से वार्डवासियों को उनके घर के पास ही मुफ्त और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
विधायक ने कहा कि रिसाली क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में रिसाली को और बेहतर स्वरूप में विकसित किया जाएगा तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद मनीष यादव ने कहा कि वार्ड क्रमांक 25 के नागरिकों की लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की मांग थी। विधायक ललित चंद्राकर के प्रयास से यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने समस्त वार्डवासियों की ओर से विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमर क्लीनिक के निर्माण से विशेषकर माताओं, बहनों और बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एकनाथ साहू, अनुपम साहू, राजू जंघेल, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, वीर सिंह साहू, एस.एल. मिर्चे, अविनाश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अजीत चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू, डॉ. संस्कृति वर्मा, भूपेंद्र बाबी दास, डीलेश साहू, प्रमोद कोसरे, परमेश्वर महिलांग, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, पार्षद माया यादव, मोगरा देशमुख, सुनीता कोसरे, तेजस्वी सोनवानी, करुणा श्रीवास एवं चंद्रकली चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment