• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
सिस्टम की लाचारी, घायल को खाट पर लेटा कर पहुंचाया अस्पताल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 सितम्बर 2024,  09:50 AM IST
  • 171
कांकेर-रायपुर । जिले में सिस्टम के लाचारी की तस्वीर आई सामने आई, जहां दुर्घटना में घायल को ग्रामीण खाट पर लादकर नदी पार करते नजर आए। घटना नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड के ग्राम बिरुलेयर गांव की है, जहां घायल केयेराम को ग्रामीणों ने कंधे पर लादकर दुर्गम पहाड़ी और नदी-नालों पर पार कर 15 किमी गट्टाकार पहुंचे, जहां सरपंच व अन्य की मदद से टैक्टर व अन्य जरिए से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल ग्रामीण का उपचार अभी भी जारी है। बताया गया कि बांस के बनाए घेरे में काम करने के लिए केयेराम बल्ली पेट में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था. गांव पहुंचने के लिए सड़क व पुल नहीं होने के कारण संजीवनी वाहन का पहुंचना संभव नहीं था, लिहाजा ग्रामीणों ने खाट में केयेराम को लादकर अस्पताल पहुंचे।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter