मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल जी मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद, ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट दुर्ग में कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन के आदेश दिनांक 12/10/2010 के अनुसार अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को ग्रेच्युटी एवं पेंशन दी जा रही थी, जिसे उच्च शिक्षा विभाग ने अपने आदेश दिनांक 01/09/2026 एवं 09/09/2026 से निरस्त कर दिया है। जिसके कारण जुलाई-अगस्त 2026 की पेंशन भी नहीं मिली है।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सरकार के इस दमनकारी आदेश से बुजुर्ग प्राध्यापकों व कर्मचारियों की दवा-रोटी छिन गई है। मंत्री-परिषद् ने 2010 के आदेश को निरस्त करने का कोई निर्णय नहीं लिया था, फिर भी विभाग ने मनमाने तरीके से पेंशन बंद कर दी, जो लोकहित के खिलाफ है।
कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि उक्त दोनों आदेशों को तत्काल रद्द कर पूर्ववत पेंशन/ग्रेच्युटी बहाल की जाए और रोकी गई पेंशन का तुरंत भुगतान किया जाए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल,ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,परमजीत सिंह भुई,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,राजकुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष, दुर्ग इंटक के अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर,जिला महामंत्री राहुल शर्मा,शत्रुघ्न चक्रधारी,भूपेंद्र सेन,अब्दुल वहिद चौहान,गणेश सोनी,ईश्वर साहू,अली असगर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment