• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नवजात शिशुओ के माताओं को मंत्री गजेन्द्र यादव ने वितरण किया पोषण कीट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अक्टूबर 2026,  06:02 PM IST
  • 102
नवजात शिशुओ के माताओं को मंत्री गजेन्द्र यादव ने वितरण किया पोषण कीट

दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन परियोजना द्वारा ग्राम सेलूद में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री यादव ने गर्भ से ही शिशुओ के संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे के अच्छे संस्कार और व्यक्तित्व की नींव गर्भावस्था से ही प्रारंभ होती है।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की सेवा संकल्प अभियान के तहत आज पाटन विकासखंड के सेलुद में आयोजित आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल हुआ।

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत नवजात शिशुओं की माताओं एवं गर्भवती माताओं को पोषण आहार किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

आंगनबाड़ी केंद्र हमारे नन्हे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास की मजबूत नींव हैं। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त समाज की आधार हैं।

उन्होंने कहा कि लव-कुश तथा रावण-विभीषण एक ही मां की संतान थे, लेकिन उनके गुण और संस्कार अलग-अलग रहे। इससे स्पष्ट होता है कि गर्भावस्था के दौरान मां का खुश, स्वस्थ और सकारात्मक रहना गर्भस्थ शिशु के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि पहले गर्भ संस्कार की परंपरा परिवार स्तर पर निभाई जाती थी, लेकिन अब सरकार भी इस दिशा में विशेष ध्यान दे रही है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा पौष्टिक किट प्रदान की जा रही है। उन्होंने पुंसवन संस्कार, गोद भराई, अन्नप्राशन और स्वस्थ शिशु जैसी गतिविधियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

   मंत्री श्री यादव ने लोगों से आह्वान किया कि पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाये। मंत्री ने कहा कि घर का वातावरण बच्चे के स्वास्थ्य, व्यवहार और संस्कारों पर सीधा प्रभाव डालता है।

उन्होंने गर्भवती महिलाओं को से कहा कि सकारात्मक विचार और अच्छा साहित्य गर्भस्थ शिशु के संस्कार निर्माण में सहायक होते हैं।

मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिंता जताते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग भी एक प्रकार का नशा बनता जा रहा है। अभिभावकों को स्वयं मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचते हुए बच्चों को भी इसके संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधायुक्त बनाने के लिए उपस्थित लोगों से खिलौना दान करने की अपील की, ताकि बच्चों को खेल-खेल में सीखने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में “हर मुनगा घर-घर मुनगा” का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, सरपंच खिलेश मार्कण्डेय, छाया वर्मा, दिलीप साहू, हर्षा चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर,दिव्या कलिहारी, तिलोत्तमा मोदघरे, राकेश साहू, रानी बंछोर, खेमीन साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter