• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
स्कूल से घर लौट रहे विद्यार्थियों से मिले शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अक्टूबर 2026,  07:54 PM IST
  • 164
स्कूल से घर लौट रहे विद्यार्थियों से मिले शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

बच्चों से पढ़ाई, तिमाही परीक्षा और खेल-कूद की ली जानकारी, प्रार्थना शेड एवं मंच निर्माण के दिए निर्देश

दुर्ग। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज सेवा सेतु शिविर में शामिल होने ग्राम फेकारी पहुंचे थे। कार्यक्रम से वापस लौटते समय उन्होंने सेलूद चौक स्थित हाईस्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे विद्यार्थियों से सहज संवाद किये। मंत्री को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ उनसे बातचीत की और अपनी पढ़ाई एवं स्कूल से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी साझा किये।Image after paragraph

     शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, तिमाही परीक्षा की तैयारी, स्कूल की गतिविधियों और खेल-कूद के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में प्रार्थना शेड एवं मंच निर्माण की आवश्यकता बताई। विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रार्थना शेड एवं मंच निर्माण के निर्देश दिए।

    विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नई तकनीक का है। बच्चों को अपनी नियमित पढ़ाई के साथ तकनीकी ज्ञान में भी दक्ष बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में गूगल, एक्सेल सहित विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों के सहयोग से बच्चों को एआई जैसी नई तकनीकों के लिए तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए इंग्लिश लर्निंग कोर्स शुरू करने की दिशा में भी जानकारी दिए।

   इसके बाद शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय, सेलूद पहुंचे और स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।

स्कूल की आवश्यकताओं को देखते हुए मंत्री श्री यादव ने विद्यालय में साइकिल स्टैंड, बाउंड्रीवाल एवं वॉलीबॉल ग्राउंड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण, खेल सुविधाएं और आवश्यक आधारभूत संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter