दुर्ग । भारतीय अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षी कश्यप ने नीदरलैंड में आयोजित डच ओपन इंटरनेशनल चैलेंज में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छठी वरीयता प्राप्त आकर्षी ने अपने दमदार खेल से फाइनल तक का सफर तय किया।
टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में आकर्षी ने पेट्रा सारानोवा, अज़ेयाका और क्लावा लासेक्स को सीधे गेमों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनका सामना टूर्नामेंट की टॉप सीड और विश्व नंबर-40 डेनमार्क की एमिली सोल्ज से हुआ। आकर्षी ने शानदार रणनीति और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सोल्ज को 21-13, 21-15 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। विश्व रैंकिंग में शीर्ष 40 में शामिल और टॉप सीड खिलाड़ी के खिलाफ यह जीत आकर्षी के डच ओपन अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में रही।
फाइनल मुकाबले में आकर्षी का सामना जर्मनी की इवान लीसे हुआ। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आईं। आकर्षी ने फाइनल में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया, हालांकि उन्हें सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने डच ओपन में रनर-अप का खिताब हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता पर आकर्षी कश्यप ने अपने पुलिस विभाग के सहयोगी अधिकारियों एवं विभागों के साथ-साथ अपने प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। डच ओपन में शानदार प्रदर्शन के बाद आकर्षी अब अपने अगले अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के लिए तैयार हैं। वह 7 से 11 अक्टूबर तक इस्तांबुल, तुर्किये में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जहां उन्हें चौथी वरीयता मिली है। डच ओपन की सफलता से उत्साहित आकर्षी अब इस्तांबुल में भी अपनी शानदार लय बरकरार रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment