• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
श्रीदूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर 5 जनवरी से शुरू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 दिसम्बर 2024,  12:41 PM IST
  • 321

प्रयागराज।  महाकुंभ नगर में देश-विदेश से संतों व भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इन संतों व भक्तों की सेवा के लिए गाजियाबाद के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर की ओर से 5 जनवरी से शिविर शुरू होगी। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य में यह शिविर लगाया जायेगा।

मंदिर के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ महादेव महाकुंभ शिविर 5 जनवरी से सेक्टर 20 संगम लोअर मार्ग शास्त्री ब्रिज के नीचे कुंभ मेला क्षेत्र में शुरू होगा और 5 फरवरी तक चलेगा। शिविर में संतों व भक्तों के लिए भोजन प्रसादम, चिकित्सा आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रोजाना भंडारे का आयोजन कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

महंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर धर्म, आध्यात्म, भारतीय संस्कृति की अखंड ज्योति जलाने के साथ समाज सेवा के कार्याे में भी हमेशा आगे रहता है। मंदिर में जरूरतमदों के लिए भंडारे के साथ ही गरम कपड़ों आदि का वितरण किया जाता है और चिकित्सा कैंम्प लगाकर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मंदिर लगातार अभियान चलाता रहता है और गौ माता की सेवा भी निरंतर की जाती है। साथ ही देश भर में जहां कहीं भी कोई बड़ा धार्मिक आयोजन होता है तो वहां पर भी शिविर लगाकर सेवा की जाती है। अब प्रयागराज महाकुंभ में भी 5 जनवरी व 5 फरवरी तक शिविर लगाकर संतों व भक्तों की सेवा की जाएगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter