• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सेवा संकल्प शिविर में आए 121 आवेदन, मौके पर 78 का निराकरण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 अक्टूबर 2026,  12:05 AM IST
  • 70
सेवा संकल्प शिविर में आए 121 आवेदन, मौके पर 78 का निराकरण

विधायक और महापौर ने नागरिकों से की चर्चा

Image after paragraph

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा बुधवार को लगाए सेवा संकल्प शिविर में कुल 121 आवेदन आए। यह शिविर  कुल 9 वार्ड 7से 15 तक के लिए लगाया गया।   लगाए गए शिविर का अवलोकन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर व महापौर शशि सिन्हा ने की। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शिविर में न केवल स्टाल का अवलोकन किया, बल्कि नागरिकों से बात भी की। समस्याओं को जानने के बाद उनका निराकरण करने रिसाली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक का कहना था कि यह प्रयास केवल आम लोगों को सुविधा प्रदान करना है। शिविर में महापौर शशि सिन्हा पार्षद विधि यादव, सरिता देवांगन, ईश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू समेत वरिष्ठ नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter