• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 अक्टूबर 2026,  07:02 AM IST
  • 326
दुर्ग में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

दुर्ग में बिजली गिरने से मजदूर की मौत, एक गंभीर रूप से झुलसा

दुर्ग। शहर में बुधवार शाम मौसम खराब होने के दौरान बिजली गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा पुलगांव थाना क्षेत्र के महेश कॉलोनी स्थित हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी में हुआ।

Image after paragraph

Image after paragraph

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय निर्माणाधीन मकान में करीब 5 से 6 मजदूर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। निर्माण स्थल के आसपास दो बार बिजली गिरी। दूसरी बार गिरी बिजली की चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में लोरमी निवासी मनोहर यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिलासपुर निवासी राहुल निषाद (24) गंभीर रूप से झुलस गया। घायल राहुल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

तीन मजदूर प्रभावित, बाकी सुरक्षित

बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के दौरान कुल तीन मजदूर प्रभावित हुए थे। इनमें दो मजदूर सीधे बिजली की चपेट में आए, जबकि तीसरे मजदूर को भी तेज कंपन महसूस हुआ। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई। निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य मजदूर सुरक्षित बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। वहीं घायल मजदूर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter