• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
भोपाल में 289 यतीम बच्चों को मिली स्कॉलरशिप: वक्फ बोर्ड ने बांटे 21.60 लाख रुपये, सीएम मोहन यादव ने भेजा शुभकामना संदेश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 अक्टूबर 2026,  07:18 PM IST
  • 229
मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने भोपाल में 289 यतीम विद्यार्थियों को वर्ष 2026-27 की छात्रवृत्ति वितरित की। इसके लिए 21.60 लाख रुपये की वार्षिक किराया आय का उपयोग किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोर्ड के प्रयासों की सराहना की।

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ने शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल के तहत भोपाल में 289 यतीम बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित की। वक्फ शाहजहांनी यतीम छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित समारोह में चयनित विद्यार्थियों को चेक, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिए गए। छात्रवृत्ति के लिए वक्फ इदारा यतीमखाना शाहजहांनी की एक संपत्ति से मिलने वाली 21 लाख 60 हजार रुपये की वार्षिक किराया आय का उपयोग किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संदेश भेजकर वक्फ बोर्ड के कार्यों की सराहना की और आगे भी बेहतर काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter