• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा आज दुर्ग दौरे पर, वृक्षारोपण के साथ विकास कार्यों का लेंगे जायजा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2026,  11:17 AM IST
  • 490
प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा आज दुर्ग दौरे पर, वृक्षारोपण के साथ विकास कार्यों का लेंगे जायजा

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग

कलेक्टर कार्यालय में करेंगे वृक्षारोपण, पीडब्ल्यूडी कार्यालय में विभागीय बैठक के बाद नगर निगम क्षेत्र का करेंगे निरीक्षण

दुर्ग। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा आज दुर्ग दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे कलेक्टर कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण करेंगे। इसके पश्चात पीडब्ल्यूडी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे।

बैठक के बाद प्रमुख सचिव श्री बोरा नगर निगम दुर्ग के उरला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कार्यों की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे सकते हैं।

प्रमुख सचिव के दौरे को देखते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों की तैयारियां महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समय-सीमा जैसे विषयों पर विशेष ध्यान रहने की संभावना है।

 

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter