• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 16 अक्टूबर 2026,  07:16 PM IST
  • 168
प्रमुख सचिव श्री बोरा ने पीएम सेजेस कुम्हारी में किया रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा दुर्ग जिला के प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा ने आज पीएम सेजेस कुम्हारी में रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। साथ ही रोबोटिक्स लैब का अवलोकन किया और प्रायोगिक प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त संचालक पुलक भट्टाचार्य, एडीएम विरेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश सिंह धीर, विद्यालय की प्राचार्य डॉ. विजया श्रीवास्तव, आईडीबीआई बैंक के जोनल मैनेजर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  
विद्यालय में रोबोटिक्स लैब की स्थापना विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, विज्ञान एवं नवाचार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थी रोबोटिक्स एवं तकनीकी अवधारणाओं को प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से समझ सकेंगे। इससे उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता, समस्या समाधान तथा तकनीकी कौशल विकसित करने में सहायता मिलेगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter