कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों का शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से पांच मरीज ICU में भर्ती हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, पूजा आयोजकों की ओर से लाउडस्पीकर पर की गई एक घोषणा के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची। हालांकि, घोषणा में क्या कहा गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, दो पीड़ितों के परिजनों ने यह भी दावा किया कि पंडाल के पास निजी सुरक्षा गार्डों की सीटी बजने से प्रवेश का इंतजार कर रही भीड़ में भगदड़ मच गई। इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पूजा कमेटी के सचिव और उपाध्यक्ष समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी उन 14 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें शनिवार रात हिरासत में लिया गया था। गिरफ्तार लोगों में पंडाल के बांस के ढांचे के निर्माण और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले लोग भी शामिल हैं।
हादसे के बाद पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि घटना से महज दो दिन पहले चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल को पश्चिम बंगाल सरकार के ‘देवी दुर्गा सम्मान 2026’ के तहत ‘बेस्ट ऑफ बेस्ट’ श्रेणी में सम्मानित किया गया था। शनिवार शाम बारिश के दौरान बढ़ती भीड़, अंधेरे और संकरे रास्तों के बीच यह हादसा हुआ।
राज्य सरकार ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर:
कोलकाता के चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि 25 लोगों का इलाज चल रहा है।
सुवेंदु अधिकारी के मुताबिक, नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम की व्यवस्था की जा रही है। अब तक 9 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मृतकों के परिवारों से बात की है।
उन्होंने बताया कि घटना के समय के CCTV फुटेज को कोलकाता पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारी ने कहा कि फुटेज में भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment