• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
जीतू पटवारी का ग्वालियर दौरा: मां पीतांबरा के दर्शन किए, डबरा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान; कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हुए शामिल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 18 अक्टूबर 2026,  06:05 PM IST
  • 254
जीतू पटवारी का ग्वालियर दौरा: मां पीतांबरा के दर्शन किए, डबरा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान; कार्यकर्ता सम्मेलन में भी हुए शामिल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार, 17 अक्टूबर को ग्वालियर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने दतिया स्थित मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन किए, डबरा में कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में हिस्सा लिया और ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।

झांसी स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
दौरे की शुरुआत में झांसी रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी का स्वागत किया। इसके बाद वे दतिया पहुंचे, जहां मां पीतांबरा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

j

डबरा में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
जीतू पटवारी डबरा में आयोजित कुशवाहा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा, मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पटवारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। समारोह में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, लाखन सिंह, पूर्व विधायक राधेलाल, विधायक सुरेश राजे, विधायक कैलाश कुशवाहा, विधायक घनश्याम सिंह, ग्वालियर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष प्रभुदयाल जोहरे, सुग्रीव कुशवाहा और फेरन कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे
दौरे के अगले चरण में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और कांग्रेस को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरे में धार्मिक कार्यक्रम, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और संगठनात्मक संवाद प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter