• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
वार्ड क्रमांक 21 में मिलेट कैफे का शुभारंभ, पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2026,  10:42 AM IST
  • 434
वार्ड क्रमांक 21 में मिलेट कैफे का शुभारंभ, पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल

दुर्ग। महापौर अलका बाघमार ने वार्ड क्रमांक 21 में मिलेट कैफे का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। यह पहल लोगों को स्वस्थ एवं पौष्टिक खानपान के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मिलेट कैफे के माध्यम से मोटे अनाज से तैयार खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।Image after paragraph

मिलेट्स यानी मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनसे तैयार खाद्य पदार्थ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए संतुलित आहार का अच्छा विकल्प बन सकते हैं। मिलेट कैफे का उद्देश्य लोगों को पारंपरिक अनाज के महत्व से परिचित कराना और दैनिक खानपान में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Image after paragraph

 

Image after paragraph

 

Image after paragraph

शुभारंभ अवसर पर श्रीमती रजनी बघेल, पार्षद श्रीमती विद्यावती सिंह, पार्षद श्रीमती सावित्री दामाहे, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, जिला प्रवक्ता श्री अरुण सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

मिलेट कैफे की शुरुआत से क्षेत्र में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है। स्वस्थ आहार, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के संदेश के साथ यह पहल जनस्वास्थ्य की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter