• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
सुदेश कुमार सुन्दरानी बने भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2026,  06:28 PM IST
  • 1133
सुदेश कुमार सुन्दरानी बने भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जारी किया आदेश, अरुण कुमार साहू को रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय की जिम्मेदारी

नवा रायपुर, 22 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 22 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, श्री सुदेश कुमार सुन्दरानी को नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा, जिला दुर्ग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

आदेश के मुताबिक, श्री सुदेश कुमार सुन्दरानी वर्तमान में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के रायपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ थे। शासन ने उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर आगामी आदेश तक भिलाई-चरोदा नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसी आदेश के तहत श्री अरुण कुमार साहू, जो संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर अटल नगर में उप संचालक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में प्रतिनियुक्ति भत्ते के संबंध में स्थायी वित्त निर्देश 29/2025 की कंडिका 6(1) के प्रावधान लागू होने का उल्लेख किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter