धमतरी। जिले के ग्राम मुजगहन में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मेन रोड पर दो युवकों पर चाकू और लकड़ी के डंडों से हमला किए जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद अर्जुनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:20 बजे मुजगहन के मेन रोड पर सुदामा साहू के घर के सामने हुई। यहां पुरानी रंजिश को लेकर दीपांशु साहू और विकास साहू के साथ विवाद हुआ। देखते ही देखते गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई और दोनों युवकों पर हाथ-मुक्कों के साथ लकड़ी के डंडों और धारदार चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना की सूचना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दीपांशु साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास साहू का इलाज जारी है।
चार आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में अर्जुनी पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रत्नाबांधा निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फनेश्वर नेताम (18), रितेश नेताम (22), लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (20) और नोहर यादव उर्फ काला (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडों सहित अन्य संबंधित सामान जब्त किया गया है।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
अर्जुनी पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 150/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से विवाद की स्थिति में कानून हाथ में नहीं लेने और किसी भी तरह की हिंसक गतिविधि से दूर रहने की अपील की है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment