• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
भोपाल मास्टर प्लान 2047: विरोध में उतरे लोग, संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति ने टीएंडसीपी पहुंचकर दर्ज कराईं आपत्तियां
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2026,  08:37 PM IST
  • 154
भोपाल मास्टर प्लान 2047 के प्रारूप के खिलाफ विभिन्न कॉलोनियों के रहवासी लामबंद हुए। संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति ने टीएंडसीपी कार्यालय में हजारों आपत्तियां दर्ज कराईं। रहवासियों ने आवासीय क्षेत्रों, तालाबों, जंगलों और पर्यावरण के संरक्षण की मांग की।

भोपाल। भोपाल मास्टर प्लान 2047 के प्रारूप को लेकर विरोध तेज हो गया है। संयुक्त रहवासी संघर्ष समिति के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न कॉलोनियों और आवासीय क्षेत्रों के रहवासी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) कार्यालय पहुंचे और प्रारूप के खिलाफ हजारों आपत्तियां दर्ज कराईं। रहवासियों ने तालाबों, जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण के संरक्षण के साथ आवासीय क्षेत्रों का मूल स्वरूप बनाए रखने की मांग की। उनका आरोप है कि प्रारूप में कुछ प्रावधानों से अवैध निर्माणों और व्यावसायिक गतिविधियों को नियमित करने का रास्ता खुल सकता है। समिति ने प्रशासन से आपत्तियों पर गंभीरता से विचार कर प्रारूप में जरूरी बदलाव करने की मांग की है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter