• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
खड़गे की टिप्पणी पर भड़के CM साय : बोले- PM मोदी के दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2026,  10:21 PM IST
  • 138
PM मोदी के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी को लेकर CM विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। बोले- खड़गे देश से सार्वजनिक माफी मांगें।

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में की गई टिप्पणी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने इस टिप्पणी को कांग्रेस की राजनीतिक सोच और संस्कारों के गिरते स्तर का प्रमाण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक विरोध करते-करते कांग्रेस अब उनके दिवंगत पिता को भी निशाना बनाने लगी है। उनके मुताबिक यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और वैचारिक दिवालियेपन को दर्शाता है।

'राजनीतिक विरोध की भी एक सीमा होती है'
सीएम श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक विरोध के नाम पर कांग्रेस जिस स्तर की भाषा का इस्तेमाल कर रही है, उसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस भाषा की मर्यादा और भारतीय संस्कारों की सीमाओं को भी पार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस की ऐसी राजनीति को अच्छी तरह समझ चुकी है। उनके मुताबिक जब भी कांग्रेस ने इस तरह की भाषा का सहारा लिया है, जनता ने उसे अपने तरीके से जवाब दिया है।

 

खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनकी टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन किसी नेता के दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस की 'गिरी हुई सोच' और 'संस्कारहीन राजनीति' का खुला प्रमाण बताया। सीएम श्री साय ने यह भी कहा कि जनता ऐसी राजनीति को न तो भूलने वाली है और न ही स्वीकार करने वाली है। उन्होंने दावा किया कि समय आने पर जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ऐसी राजनीति का जवाब देगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter