• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं - प्रेमलता साहू
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अक्टूबर 2026,  12:22 PM IST
  • 174
भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं - प्रेमलता साहू

Durg/ छाया महापौर एवं पूर्व पार्षद कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रेमलता साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक माला पहनने से इंकार करना न केवल अहंकार का प्रतीक है, बल्कि यह समूचे छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमानी छत्तीसगढ़ियों का घोर अपमान है।

छत्तीसगढ़ की यह पारंपरिक माला कोई मामूली वस्तु नहीं है। यह हमारी माटी की सुगंध, हमारे पुरखों की परंपरा और हमारी पहचान का प्रतीक है। जिसे पहनकर हर छत्तीसगढ़िया गर्व महसूस करता है। भाजपा नेत्री द्वारा इसे नकारना यह दर्शाता है कि भाजपा के मन में छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों के लिए कितना सम्मान है।

भाजपा बाहर से आकर छत्तीसगढ़ियों को संस्कृति सिखाने का ढोंग करती है, लेकिन जब सम्मान देने की बारी आती है तो यही अहंकारी चेहरा सामने आ जाता है।

प्रेमलता साहू ने इस घटना की कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि भाजपा की प्रभारी स्मृति ईरानी जी सार्वजनिक रूप से छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगें।

यदि माफी नहीं मांगी गई तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेगी।

 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter