• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
महापौर का रोल खत्म, अब सरकार का प्रबंधक चलाएगा नगर निगम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जनवरी 2025,  08:17 PM IST
  • 558

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। यह फैसला चुनाव में देरी होने के कारण लिया गया है, क्योंकि नगर निगम पंचायत और पालिकाओं में कार्यकाल खत्म हो रहा है।
प्रशासक की नियुक्ति वाले नगर निगम :
रायपुर
बिलासपुर
कोरबा
राजनांदगांव
जगदलपुर
धमतरी
अंबिकापुर
चिरमिरी
रायगढ़
दुर्ग
नगर पालिका निगम राजनांदगांव की परिषद का कार्यकाल 2 जनवरी को समाप्त होगा, वहीं बिलासपुर और जगदलपुर नगर निगमों का कार्यकाल 3 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। रायपुर, धमतरी, दुर्ग, रायगढ़ और चिरमिरी नगर निगमों की परिषद का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त होगा, जबकि अंबिकापुर नगर निगम का कार्यकाल 7 जनवरी और कोरबा नगर निगम का कार्यकाल 9 जनवरी को समाप्त होगा। इन नगर निगमों के परिषदों का कार्यकाल खत्म होने के बाद संबंधित कलेक्टरों को इनके कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इन नगर निगमों में प्रशासक की नियुक्ति के बाद, वे महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और नगर निगम के कार्यों को संचालित करेंगे। यह नियुक्ति नगर निगम के कार्यकाल के समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
नगरीय निकायों के चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया में की निर्धारित तारीख में बदलाव हो गया है। पूर्व में घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया 27 दिसंबर को पूरी होनी थी, लेकिन अब इस प्रक्रिया को 7 जनवरी को पूरा किया जाएगा।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter