• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
डी के एस अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का होगा ऑपरेशन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जनवरी 2025,  08:42 PM IST
  • 156

रायपुर, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को राजधानी को दाऊ कल्याण  सिंह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑपरेशन होने  वाला है। विधायक यादव हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी से ग्रसित है।
बता दें कि भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के डीकेएस अस्पताल में भर्ती हैं। बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार होने के बाद उनका ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है। विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण  सिंह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फि टनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था, जहां सारे जांच किए जा रहे हैं। मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फि टनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे।
बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी। इस घटना में कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय जलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफ ी हिंसा हुई थी। मामले में हिंसा भड़काने के आरोप में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter