• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बेटी के बाद अब मां की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जनवरी 2025,  11:54 AM IST
  • 457

एक ही जगह हत्या कर अलग-अलग जगह शव फेंकने की आशंका
रायपुर। राजधानी से लगे धनेली में बीते दो दिन में मां और बेटी की अलग-अलग जगह से लाश मिली है। बीते दिन 1 जनवरी को रायपुर-बिलासपुर रोड किनारे नाली में एक किशोरी की लाश मिली थी। वहीं आज किशोरी की मां भी घर में मृत पाई गई। मां-बेटी की मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटी की एक ही जगह पर हत्या कर दोनों के शव को अलग-अलग फेंका गया है।
बता दें कि खमतराई पुलिस को 1 जनवरी की सुबह धनेली नाला के पास 15 वर्षीय किशोरी रेशम परवीन की लाश मिली थी। जिसमें खमतराई पुलिस ने शार्ट पीएम रिपोर्ट आने पर गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरे दिन धरसींवा पुलिस को ग्राम धनेली के घर में मृतिका रेशम परवीन की मां हामिद बेगम 50 वर्ष की लाश उसके घर में मिली। हामिद के दोनों कलाई के नश कटी हुई थी। जिससे पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों मां-बेटी की हत्या एक ही जगह की गई है। उसके बाद बेटी के शव को नाला के पास फेंक दिया गया है। इस दोहरे हत्याकांड से पुलिस महकमें हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter