• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
अलग-अलग क्षेत्र से चार दोपहिया वाहन पार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जनवरी 2025,  12:32 PM IST
  • 369

रायपुर, राजधानी रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अज्ञात चोर ने चार दोपहिया वाहन पार कर दिया। सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शक्तिनगर खम्हारडीह निवासी राजकुमार यादव 24 वर्ष खम्हारडीह थाना में शिकायत किया कि वह अपनी अपाचे बाइक क्रमांक सीजी 04 पीयू 2939 को सेक्टर 1 शंकर नगर स्थित बनारसी पान ठेला के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 80 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में बीएसयूपी कालोनी कचना निवासी विष्णु हियाल 40 वर्ष ने खम्हारडीह थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एम एफ 8052 को अपने घर के बाहर खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 30 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। वहीं तीसरे मामले में स्टेशन रोड गुरूद्वारा के पीछे प्रार्थी जय नानवानी 35 वर्ष ने गंज थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 पीएन 5021 को अपने घर के बाहर खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत 80 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। इसी तरह चौथे मामले में नंदी चौक टिकरापारा निवासी राजेश लोखंडे 58 वर्ष ने देवेन्द्र नगर थाना में शिकायत किया कि वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 एलपी 1977 को महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के पास खड़ी किया था, तभी अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी गए बाइक की कीमत करीब 12 हजार रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter