• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बलरामपुर और भी
जंगल में नर हाथी की मौत मामले में दो और गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जनवरी 2025,  12:45 PM IST
  • 381
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

बलरामपुर-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव बीते माह 19 दिसंबर को मिला था। इस मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। जबकि दो और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार को इस मामले में वन विभाग को सफलता मिली है।

वन विभाग ने गुरुवार को गोवर्धन उर्फ राकेश कोरवा (36) और बालदेव सिंह (48) को गिरफ्तार कर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51 और 52 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल कराया गया।

वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि यदि वन्य प्राणियों की अवैध शिकार से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई कर वन्य प्राणियों के अवैध शिकार पर अंकुश लगाया जा सकें।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter