• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से दो मवेशियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 नवम्बर 2026,  10:04 PM IST
  • 482
अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से दो मवेशियों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

महाराजा चौक स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने तड़के हुआ हादसा, घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश
दुर्ग।
महाराजा चौक आदर्श नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
यह घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस दौरान सड़क पर मवेशियों का एक झुंड मौजूद था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात भारी वाहन ने मवेशियों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के पहिए दो मवेशियों के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी सुबह क्षेत्र के लोगों को हुई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल मवेशियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मृत दोनों मवेशियों को वहां से हटाया।
फिलहाल मृत एवं घायल मवेशियों के मालिकों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़कों पर खुलेआम घूमने वाले मवेशियों की सुरक्षा और भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter